रायपुर, 10 अप्रैल (वेदांत समाचार): रायपुर नगर निगम स्थगित सामान्य सभा बैठक आज सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान 14 एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान सत्ता पक्ष को घेरने के लिए विपक्ष ने अपनी तैयारी की है। बैठक की अध्यक्षता सभापति करेंगे। नगर निगम सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस बैठक में मेयर इन काउंसिल (MIC) के संकल्पों के तहत निर्धारित एजेंडों पर चर्चा की जाएगी।
इससे पहले 30 मार्च को नगर निगम की सामान्य सभा आय़ोजित की गई थी जिसमें मेयर मीनल चौबे ने 2026-27 का बजट पेश किया था। समान्य सभा में कुल 17 एजेंडों पर चर्चा होना था। 30 मार्च को सिर्फ 3 एजेड़ों पर ही चर्चा हो पाई थी। इसलिए आज शेष 14 एजेंडों को एजेंडावार चर्चा की जाएगी।
