हाथ में तलवार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था बदमाश, घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा... - vedantsamachar.in

हाथ में तलवार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था बदमाश, घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा…

रायगढ़,23 जून (वेदांत समाचार)। कापू पुलिस ने मेन रोड पर तलवार लहराकर आमजन में भय का माहौल बनाने वाले युवक के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से एक नुकीला धारदार तलवारनुमा हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार 22.06.2026 के दोपहर थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव को सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक-3 स्थित अश्वनी किराना दुकान के सामने मेन रोड पर एक युवक धारदार नुकीली तलवार हवा में लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी रण विजय सिंह राजपूत पिता जगतपाल सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी कापू, थाना कापू को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नुकीला धारदार तलवारनुमा हथियार बरामद हुआ, जिसे विधिवत जब्त किया गया। आरोपी के कृत्य पर थाना कापू में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।