मुंबई। भारत में प्राइम के एक दशक पूरे होने के मौके पर, प्राइम डे 2026 (4 जुलाई से 6 जुलाई) के लिए प्राइम वीडियो का यह खास काउंटडाउन ओरिजिनल्स, थिएटर्स के बाद आने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्मों और शानदार इंटरनेशनल टाइटल्स का एक दमदार कॉम्बिनेशन लेकर आया है, जो हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, इंग्लिश और कोरियन जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध हैं।
भारत में प्राइम के 10वें साल में एंट्री करने के साथ ही, देश का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन ‘प्राइम वीडियो’, प्राइम डे 2026 (4 जुलाई से 6 जुलाई) से पहले ही अपने मेंबर्स को जश्न मनाने का एक बड़ा मौका दे रहा है। थ्रिलर, एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी और रोमांस से सजे 15 से ज्यादा टाइटल्स के इस लाइन-अप में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, इंग्लिश और कोरियन भाषाएं शामिल हैं। इस स्लेट में इंडियन ओरिजिनल्स, थिएटर्स के बाद आने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्में और इंटरनेशनल फिल्में और सीरीज शामिल की गई हैं, जो साल के इस सबसे बड़े शॉपिंग इवेंट के लिए एक शानदार काउंटडाउन की तरह हैं।
इस 15+ के लाइन-अप में अली फजल और सोनाली बेंद्रे स्टारर क्रिटिकली अक्लेम्ड इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर ‘राख’ सीजन 1, फैंस की बेहद पसंदीदा और मच-अवेटीड ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2, कॉमेडी-ड्रामा ‘द पिरामिड स्कीम’, और अपनी तरह का पहला डेली रियलिटी शो ‘एलायंस’ शामिल हैं, जिसे वर्सेटाइल कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं – इसके नए एपिसोड 26 जून से हर रोज दोपहर 12 बजे आएंगे। प्राइम मेंबर्स बॉक्स ऑफिस की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के पोस्ट-थियेट्रिकल डिजिटल प्रीमियर भी देख सकते हैं, जिसमें सूर्या की तमिल फैंटेसी एक्शन ड्रामा ‘करुप्पु’, मोहनलाल की मलयालम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ और अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप की ‘डकैत’ (हिंदी) शामिल हैं।
इसका इंटरनेशनल लाइन-अप भी उतना ही एक्साइटिंग है। इंग्लिश यंग एडल्ट ओरिजिनल्स की लिस्ट में ‘एले’ (Elle), ‘एवरी ईयर आफ्टर’ सीजन 1 और ‘योर फॉल्ट लंदन’ शामिल हो रहे हैं, साथ ही ‘स्क्रीम 7’ ( इंग्लिश) और ‘सी यू एट वर्क टुमारो!’ सीजन 1 (कोरियन) जैसे इंटरनेशनल टाइटल्स भी देखने को मिलेंगे।
प्रीमियर की तारीखों के साथ शो और फ़िल्मों की लिस्ट:
शो/मूवी ओरिजिनल भाषा प्रीमियर डेट
द पिरामिड स्कीम सीज़न 1 हिंदी 5 जून
डकैत हिंदी 5 जून
एवरी ईयर आफ्टर सीज़न 1 इंग्लिश 10 जून
करुप्पु तमिल 12 जून
राख S1 हिंदी 12 जून
योर फॉल्ट लंदन इंग्लिश 17 जून
दृश्यम 3 मलयालम 18 जून
गिन्नी वेड्स सनी 2 हिंदी 19 जून
मरीचिका तेलुगु 19 जून
सी यू एट वर्क टुमॉरो! सीज़न 1 कोरियन 22 जून
ग्राम चिकित्सालय सीज़न 2 हिंदी 23 जून
स्क्रीम 7 इंग्लिश 26 जून
अलायंस हिंदी 26 जून
एले सीज़न 1 इंग्लिश 1 जुलाई
इसाकापट्टनम सीज़न 1 तेलुगु 2 जुलाई
15 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज के साथ, जो छह भाषाओं और क्राइम थ्रिलर से लेकर कॉमेडी जैसे हर जॉनर में फैली हैं, प्राइम वीडियो की प्राइम डे स्लेट उस कहानी कहने के दायरे को दिखाती है जिसके लिए यह सर्विस पिछले एक दशक में जानी गई है — भारत और दुनिया भर की कहानियाँ, हर तरह के दर्शक के लिए, सिर्फ एक एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन पर।
अमेज़न इंडिया 4 जुलाई से 6 जुलाई, 2026 तक अपने मच-अवेटीड प्राइम डे के साथ वापस आ रहा है। प्राइम मेंबर्स बड़ी बचत, शानदार डील्स, लीडिंग ब्रांड्स और छोटे-मझोले बिजनेस की तरफ से नए लॉन्चेस, ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट और बहुत कुछ का मजा लेने के लिए तैयार हो जाएं। प्राइम डे के दौरान, ICICI बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड, SBI क्रेडिट कार्ड और ICICI बैंक व SBI क्रेडिट कार्ड के EMI ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल करके पेमेंट करने पर 10% की बड़ी बचत पाएं। अमेज़न पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ, प्राइम मेंबर्स को अपनी शॉपिंग पर 5% कैशबैक और एक्स्ट्रा 5% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। अभी तक मेंबर नहीं हैं? भारत में प्राइम डे के 10वें एडिशन के मौके पर, अमेज़न नए मेंबर्स को एनुअल प्राइम मेंबरशिप (₹1499) पर फ्लैट ₹500 की छूट देकर इसे सिर्फ ₹999 में और एनुअल प्राइम लाइट मेंबरशिप (₹799) पर फ्लैट ₹200 की छूट देकर सिर्फ ₹599 में दे रहा है। कस्टमर्स शॉपिंग एडिशन प्लान के साथ ₹399/साल से भी प्राइम से जुड़ सकते हैं, जिससे हर बजट में प्राइम डे का एक्सेस मिल सके।
मौजूदा प्राइम लाइट और शॉपिंग एडिशन मेंबर्स प्राइम डे से पहले फुल प्राइम एक्सपीरियंस में अपग्रेड कर सकते हैं और प्राइम के फायदों का लुत्फ उठा सकते हैं, जैसे कि फ्री और फास्ट डिलीवरी, प्राइम वीडियो के साथ अवॉर्ड-विनिंग फिल्मों व टीवी शोज का अनलिमिटेड एक्सेस, प्राइम रीडिंग के साथ 3,000 से ज्यादा ई-बुक्स, मैगजीन और कॉमिक्स का फ्री रोटेटिंग सिलेक्शन, प्राइम गेमिंग के साथ मंथली फ्री इन-गेम कंटेंट व बेनिफिट्स, और अमेज़न म्यूजिक के साथ ऑन-डिमांड 10 करोड़ से ज्यादा गानों व 1.5 करोड़ से ज्यादा पॉडकास्ट एपिसोड्स का एक्सेस। प्राइम मेंबर्स छह महीने के लिए अमेज़न म्यूजिक अनलिमिटेड का फ्री ट्रायल ले सकते हैं। ट्रायल के बाद, प्राइम मेंबर्स ₹99 प्रति महीने की डिस्काउंटेड रेट पर इसे जारी रख सकते हैं। नॉन-प्राइम मेंबर्स भी तीन महीने के फ्री ट्रायल के साथ अमेज़न म्यूजिक अनलिमिटेड ट्राई कर सकते हैं, जिसके बाद ₹119 प्रति महीना लगेगा। अमेज़न पे का इस्तेमाल करके और भी बड़े ट्रैवल बेनिफिट्स अनलॉक करें और फ्लाइट बुकिंग पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, एक्स्ट्रा 10% कैशबैक (₹1,000 तक), और 5% अमेज़न पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स के जबरदस्त कॉम्बिनेशन के जरिए 25% तक की बचत का आनंद लें। साथ ही, होटल बुकिंग पर 60% तक बचाएं, जिससे आपके ट्रैवल प्लान्स पहले से कहीं ज्यादा फायदेमंद हो जाएं।

