CG NEWS : राजस्व कार्यों में अनुशासनहीनता पर पटवारी सस्पेंड... - vedantsamachar.in

CG NEWS : राजस्व कार्यों में अनुशासनहीनता पर पटवारी सस्पेंड…

सारंगढ़,22 जून (वेदांत समाचार)। राजस्व कार्यों में अनुशासन हीनता पर वर्षा बंसल एसडीएम ने अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए आदेश जारी कर रॉबिन्स भारद्वाज, पटवारी ह. नं. 8 (बरदूला) एवं अति. प्र. ह. नं. 1 (सिंघनपुर) को निलंबित कर तहसील कार्यालय बरमकेला में संलग्न किया है। निलंबन अवधि के दौरान वे सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

वहीं प. ह. नं. 1 सिंघनपुर तहसील सारंगढ़ का अतिरिक्त प्रभार कृष्ण कुमार साहू पटवारी को एवं प. ह. नं. 8 बरदूला का अतिरिक्त प्रभार आनंद राम सिदार पटवारी को अपने मूल कार्यों के साथ-साथ आगामी आदेश पर्यन्त तक सौंपा गया है। निलंबन के पीछे की कहानी इस प्रकार है। रॉबिन्स भारद्वाज, पटवारी द्वारा ग्राम खुडबेना के कृषक नरेन्द्र कुमार केशरवानी पिता विशम्भर का ऋण पुस्तिका बिना किसी कारण के अपने पास में रखा और संबंधित कृषक के द्वारा बिक्री नकल की मांग किये जाने पर शिकायत दिनांक तक बिक्री नकल प्रदाय नहीं किया गया है।

पटवारी भारद्वाज का यह कृत्य शासकीय कार्यों में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, जो छग सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के प्रतिकूल होने के कारण कदाचरण मानते हुए छग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) नियम 1966 के नियम 9 में विहित प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।