BREAKING : छात्रा के साथ रेप स्कूल से लौट रही थी पीड़िता... - vedantsamachar.in

BREAKING : छात्रा के साथ रेप स्कूल से लौट रही थी पीड़िता…

गौरेला,21 जून (वेदांत समाचार)। दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने स्कूली छात्रा को अपने हवस का शिकार बनाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।​मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अविनाश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने गौरेला थाने में FIR दर्ज कराई है। पीड़िता जब स्कूल से अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया और उसके साथ जबरन गलत संबंध बनाए।

एएसपी मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर गौरेला पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी स्थानीय निवासी है, जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।