अंबिकापुर,21 जून (वेदांत समाचार)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता कर योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री साय ने योगाभ्यास कर प्रदेशवासियों को नियमित रूप से योग अपनाकर स्वस्थ, संतुलित एवं निरोग जीवन जीने का संदेश दिया।

