CG NEWS : भीषण गर्मी में स्कूल खुलने पर उठे सवाल, अभिभावकों ने मांगी 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू करने की मांग... - vedantsamachar.in

CG NEWS : भीषण गर्मी में स्कूल खुलने पर उठे सवाल, अभिभावकों ने मांगी 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू करने की मांग…

सरगुजा,18 जून (वेदांत समाचार)। जिले समेत पूरे छत्तीसगढ़ में 16 जून से स्कूल खुल चुके हैं, लेकिन भीषण गर्मी के बीच छोटे बच्चों के स्कूल जाने को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। सरगुजा में लगातार 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है। इसी मुद्दे को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए स्कूलों का संचालन 1 जुलाई से शुरू करने की मांग की है।

उनका कहना है कि मौजूदा मौसम बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है और गर्मी के कारण बच्चों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अभिभावकों ने भी प्रशासन से इस मामले में जल्द निर्णय लेने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग पर क्या फैसला लेता है।

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर 16 जून से प्रदेशभर के स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सरगुजा जिले में भी स्कूल खुल गए हैं और बच्चे नियमित रूप से स्कूल पहुंच रहे हैं। हालांकि, जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने बच्चों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।इसी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सूजन बिना सहित अन्य लोगों ने सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का संचालन 1 जुलाई से किया जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, ऐसे में छोटे बच्चों का रोजाना स्कूल जाना उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।वहीं कई अभिभावकों का भी कहना है कि तेज गर्मी के कारण बच्चों को परेशानी हो रही है और प्रशासन को हालात का आकलन कर उचित निर्णय लेना चाहिए। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन के फैसले पर टिकी हैं कि बच्चों के हित में कोई राहत दी जाती है या फिर स्कूल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होते रहेंगे।