सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में विज्ञान मेले का भव्य समापन, विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा - vedantsamachar.in

सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में विज्ञान मेले का भव्य समापन, विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा


0 डॉ. प्रफुल्ल चन्द्र राय की जयंती पर आयोजित हुआ नौ दिवसीय विज्ञान मेला


कोरबा, 02 अगस्त (वेदांत समाचार)। भारतीय रसायन विज्ञान के जनक डॉ. प्रफुल्ल चन्द्र राय की जयंती के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में 25 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक विज्ञान मेले का सफल आयोजन किया गया। इस विज्ञान मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, अनुसंधान एवं विज्ञान के प्रति जिज्ञासा का विकास करना था। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

पत्र प्रस्तुति एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञान मेले के अंतर्गत पत्र प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तरुण वर्ग से खुशी श्रीवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि किशोर वर्ग में दिव्या जाल प्रथम रहीं। वहीं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में खुशी श्रीवास एवं डिम्पल साहू ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किए।

प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

प्रश्न मंच प्रतियोगिता में तरुण वर्ग से मनीषा, सत्यवती, प्राची, नेहा, दिव्या एवं आँचल साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में चंद्रवती, वासनी एवं काव्या की टीम प्रथम रही, जबकि शिशु वर्ग में दक्ष, भविष्य एवं आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर अपनी वैज्ञानिक समझ और ज्ञान का परिचय दिया।

प्रश्नोत्तरी और विज्ञान प्रयोग में भी रहा उत्साह

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नेहाली, आश्मी, साधना, डिम्पल एवं दिव्या का प्रदर्शन सराहनीय रहा। वहीं प्राथमिक विभाग की विज्ञान प्रयोग प्रतियोगिता में कावेरी, सत्या, स्वाति, आदित्य एवं साक्षी ने अपने प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान की अवधारणाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में आकर्षक मॉडलों ने जीता सभी का मन

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में किशोर वर्ग में सृष्टि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं डिम्पल, प्रेक्षा, दुनिक्ष, नियति एवं रागिनी के समूह ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बाल वर्ग में धनराज, अखिल एवं प्रियांशु प्रथम रहे, जबकि कुणाल द्वितीय तथा खिलेश, डीकेश एवं ज्ञानेश्वर तृतीय स्थान पर रहे। शिशु वर्ग में आदित्य एवं मयंक प्रथम, स्वाति एवं चित्रांगनी द्वितीय तथा जिज्ञांश तृतीय स्थान पर रहे। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न विज्ञान मॉडल उनकी रचनात्मक सोच एवं वैज्ञानिक समझ का उत्कृष्ट उदाहरण बने।

समापन समारोह में अतिथियों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

विज्ञान मेले के समापन समारोह में हसदेव शिक्षण समिति के व्यवस्थापक श्री भीष्म देव सिंह, कोषाध्यक्ष श्री मेहुल फड़तड़े, पूर्व अध्यक्ष श्री बद्रीप्रसाद स्वर्णकार तथा विद्यालय के भूतपूर्व छात्र राजू सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल एवं प्रस्तुतियों का अवलोकन कर उनके प्रयासों की सराहना की।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए किया प्रेरित

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विज्ञान मेला विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा एवं नवाचार की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर आगे बढऩे तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त आचार्यगण के सहयोग की भी सराहना की।

आभार प्रदर्शन के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ विज्ञान मेला

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी आचार्य श्रीमती हेमलता साहू ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं सहभागिता से विज्ञान मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विज्ञान मेले ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान एवं नवाचार के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।