छत्तीसगढ़ के गायकों के लिए सुनहरा अवसर, हर शनिवार होगा मेगा ऑडिशन - vedantsamachar.in

छत्तीसगढ़ के गायकों के लिए सुनहरा अवसर, हर शनिवार होगा मेगा ऑडिशन

CG CINEMA NEWS : छत्तीसगढ़ के उभरते हुए गायकों और गायिकाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर सामने आया है। ‘आराधना सुर साधना – द सिंगिंग शो’ के तहत हर शनिवार आयोजित होने वाले सिंगिंग ऑडिशन के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने और बड़े मंच तक पहुँचने का मौका मिलेगा।ऑडिशन का आयोजन प्रत्येक शनिवार सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कबीर धर्मनगर, दामाखेड़ा (रायपुर–बिलासपुर मार्ग) में किया जाएगा। यह स्थान रायपुर और बिलासपुर दोनों ओर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

प्रतिभागी हिंदी, छत्तीसगढ़ी, करमा, ददरिया, लोकगीत, प्राइवेट/ओरिजिनल और रिलीज़्ड गीतों की श्रेणियों में अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली कलाकारों को पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रथम विजेता को गोल्डन माइक ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, स्टूडियो में एक गीत की निःशुल्क रिकॉर्डिंग और गीत रिलीज़ करने का अवसर मिलेगा।

वहीं द्वितीय और तृतीय विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा सेमीफाइनल तक पहुँचने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।आयोजकों ने प्रदेश के सभी संगीत प्रेमियों और उभरते कलाकारों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा को नई पहचान दें और अपने सपनों को उड़ान दें। प्रतिभागी बनने हेतु संपर्क नंबर पर जानकारी प्राप्त करें 7067046464,8817804700