CG NEWS:गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर... - vedantsamachar.in

CG NEWS:गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर…

जांजगीर-चांपा,14जून (वेदांत समाचार)। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम तनौद में दो गरीब परिवारों के आशियाने पर बुलडोजर चलने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि वर्षों से बसे उनके घर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा मकान और सरकारी शौचालय तक को तोड़ दिया गया। अब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। तपती धूप में मलबे के बीच बैठे ये वही परिवार हैं, जिनके सिर से अब छत छिन चुकी है। पीड़ितों का कहना है कि वे पिछले 30 से 40 वर्षों से यहां निवास कर रहे थे,

लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों ने जमीन पर दावा जताते हुए बुलडोजर चलवा दिया। हैरानी की बात यह है कि बुलडोजर की जद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा निर्माणाधीन मकान भी आ गया। परिवार का आरोप है कि उनके सपनों का घर बनने से पहले ही मलबे में तब्दील कर दिया गया। इतना ही नहीं, सरकार द्वारा निर्मित शौचालय को भी नहीं बख्शा गया। पीड़ितों का आरोप है कि बिना मानवीय संवेदना और बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें बेघर कर दिया गया।