15 CMO के तबादले, एक कर्मचारी को किया गया सस्पेंड... - vedantsamachar.in

15 CMO के तबादले, एक कर्मचारी को किया गया सस्पेंड…

रायपुर,14जून (वेदांत समाचार)। नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 15 नगर पालिकाओं के सीएमओ का तबादला कर दिया है। जारी स्थानांतरण आदेश के साथ ही एक सीएमओ को निलंबन से बहाल करते हुए वापस सीएमओ की कुर्सी सौंप दी है। एक कर्मचारी की भी निलंबन से बहाली आदेश जारी किया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश पर गौर करें तो एक सीएमओ और एक सहायक राजस्व अधिकारी की निलंबन से बहाली करते हुए पदस्थापना दी गई है।

सीएमओ को निलंबन से बहाल कर दूसरी मर्तबे सीएमओ की मलाईदार कुसी राज्स सरकार ने सौंप दी है। जाारी आदेश पर नजर डालें तो निलंबन बहाल करते हुए विभागीय जांच को जारी रखने का निर्देश दिया है। विभागयी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी कर, किरण पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी “ग” वर्ग के विभागीय जांच को जारी रखते हुए तथा उन्हें निलंबन से बहाल कर, प्रशासनिक दृष्टि से समान सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा में पदस्थ किया जाता है। इनके विरूद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल का निराकरण उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुणदोष के आधार पर पृथक से किया जायेगा।