Akshay Kumar के फैंस के लिए गुड न्यूज, खिलाड़ी कुमार बोले- कुछ नया करने जा रहा हूं

Akshay Kumar Video: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) उन सेलेब्स की लिस्ट में शुमार हैं, जो एक साल में 4 से 5 फिल्म बनाते हैं। इस साल एक्टर की अब तक चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। दिवाली के मौके पर ‘राम सेतु’ (Ram Setu) रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। वहीं अब अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे उन्होंने कहा है कि वह कुछ नया करने जा रहे हैं।

कुछ ही देर पहले अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया जिसमे वह कहते हैं- ‘कुछ नया करने जा रहा हूं। काफी मेहनत की है। बहुत समय से कर रहा हूं। आप लोगों से शेयर करता हूं, बताता हूं। कमाल की चीज है। देखिए।’ इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- कुछ नया करने में जो मजा है उसकी बात ही कुछ और है.. इस पर जल्द ही कुछ और भी’।

फैंस के बीच शुरू हुई हलचल

अक्षय ने जैसे इस वीडियो को शेयर किया है। तब से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मच गई है। इतना ही नहीं इस वीडियो के बाद कई फैंस कयास लग रहे हैं कि अक्की अपनी फिल्म हेरा फेरी 3 लेकर आ रहे हैं। एक्टर के वीडियो पर फैंस उनके नए काम के लिए बधाई दे रहे हैं। खैर अब ये तो अक्षय कुमार ही अपनी अगली पोस्ट में बताएंगे कि क्या लेकर आ रहे हैं। यह वीडियो सामने आते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द की फिल्म ओह माय गॉड 2, कैप्सूल गिल, बडे मियां छोटे मियां, ‘हाउसफुल 5’ और सेल्फी में दिखाई देंगे।