रायपुर,13 जून (वेदांत समाचार)। शौर्य चक्र से सम्मानित इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट, इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद और राइफलमैन भोजराम साहू गृहमंत्री विजय शर्मा से मिले। X पोस्ट कर गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया, शौर्य चक्र से सम्मानित होने वाले हमारे छत्तीसगढ़ के गौरव इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट , इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख एवं राइफलमैन भोजराम साहू (असम राइफल्स) के परिजनों से आज निवास में आत्मीय भेंट हुई। इस दौरान उनके साथ स्वल्पाहार कर स्नेहपूर्ण संवाद किया।

