नई दिल्ली, 12 जून: भारत के दिग्गज निशानेबाज रहे जसपाल राणा अब इस दुनिया में नहीं रहे. शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया. जसपाल राणा 49 साल के थे. पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा निशानेबाजी को अलविदा कहने के बाद अब बतौर कोच उभरती निशानेबाजी प्रतिभाओं को निखारने, दिशा देने का काम कर रहे थे. जसपाल राणा के निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के मुताबिक जसपाल राणा हाल ही में म्यूनिख से स्वदेश वापस लौट रहे थे.
म्यूनिख से नई दिल्ली की यात्रा के दौरान उनको असहज महसूस हुआ. फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने पर जसपाल राणा को असहज महसूस करने की शिकायत के बाद एयरपोर्ट से सीधे साकेत के मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया. मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर जसपाल राणा के उपचार में जुटे थे. जसपाल राणा का शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान निधन हो गया. जसपाल राणा पेरिस ओलिंपिक में डबल ओलिंपिक मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर के कोच थे. एक खिलाड़ी के तौर पर शानदार कैरियर के बाद जूनियर टीम के कोच और हाई परफार्मेंस ट्रेनर के रूप में भी राणा का कैरियर उपलब्धियों से भरा रहा है. वे फरवरी 2025 से 25 मीटर पिस्टल में भारत के हाई परफार्मेंस कोच हैं.

