महिलाएं दारू बेच रही सुशासन तिहार में शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी... - vedantsamachar.in

महिलाएं दारू बेच रही सुशासन तिहार में शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी…

बिलासपुर, 12 जून (वेदांत समाचार)। सुशासन तिहार में मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आबकारी अमले ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को सीपत क्षेत्र के ग्राम मटियारी में आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपितों के कब्जे से 57 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत कुमार तिवारी ने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान मटियारी में अवैध शराब की शिकायत मिली थी।

इस पर आबकारी अधिकारियों की टीम ने गांव में दबिश देकर आरोपित रूकमणी पति उज्जैन सिंह के कब्जे से 20 लीटर, श्यामता बाई पति बीरबल के रिहायशी मकान से 15 लीटर और शैलबाई पति सुरेंद्र के कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब जब्त की। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत गैर जमानतीय प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया। इसी कार्रवाई के दौरान निर्मला बाई पति रामनाथ और पूनम मालिया पति सन्नू मालिया के घर से भी महुआ शराब बरामद की गई।

दोनों के खिलाफ धारा 34(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। टीम ने ग्राम मटियारी के शासकीय तालाब के पास लावारिस हालत में छिपाकर रखी गई 180 लीटर महुआ शराब और 1530 किलोग्राम महुआ लहान भी जब्त किया। वहीं, एक टीम ने सकरी क्षेत्र के ग्राम अमेरी में कार्रवाई करते हुए सूरज बघेल पिता धनऊ राम के कब्जे से 9.36 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त की। आरोपित को जेल दाखिल किया गया है।