प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिन पूरे होने पर नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक - vedantsamachar.in

प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिन पूरे होने पर नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक

कोरबा/दीपका, 10 जून (वेदांत समाचार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिन पूर्ण होने के अवसर पर नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 10 स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक एवं शिव अभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

रुद्राभिषेक के दौरान राष्ट्र की समृद्धि, नागरिकों के कल्याण तथा प्रधानमंत्री के सफल एवं दीर्घकालीन नेतृत्व के लिए विशेष प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं शक्ति जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा, वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी, सुखसागर साहू, पार्षद हिमांशु देवांगन, ऋषि सिदार, संतोष निराला, अविनाश सिंह, संतोष सिंह, आलोक सिंह, सुखेंद्र सिंह, संजू नागपुरी, निमेष अग्रवाल, प्रशांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर देश की उन्नति, विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।