विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा पाली मंडल का पौधरोपण अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश - vedantsamachar.in

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा पाली मंडल का पौधरोपण अभियान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पाली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा पाली मंडल द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत मुक्तिधाम परिसर, पाली में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य उमेश चंद्रा, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, मंडल उपाध्यक्ष रुपेश कंवर, मंडल कोषाध्यक्ष रितेश जायसवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, रामनारायण पटेल, हरि साहू, गोविंद पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामफल पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजय छाबड़ा, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री प्रकाश दुबे, अनिल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने “पर्यावरण बचाएं, वृक्ष लगाएं, भविष्य संवारें” का संदेश देते हुए समाज के सभी वर्गों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

फोटो कैप्शन: विश्व पर्यावरण दिवस पर पाली मुक्तिधाम में आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण करते भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।