छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए इनोव8 ने रायपुर के आईएसबीटी सेंटर में शामिल कीं 100 नई सीटें - vedantsamachar.in

छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए इनोव8 ने रायपुर के आईएसबीटी सेंटर में शामिल कीं 100 नई सीटें


रायपुर, 06 जून 2026: छत्तीसगढ़ के उभरते स्टार्टअप और इनोवेशन इकोसिस्टम को मजबूती देने की दिशा में इनोव8 ने रायपुर नगर निगम के सहयोग से रायपुर स्थित आईएसबीटी सेंटर में 100 अतिरिक्त वर्कस्पेस सीटें जोड़ी हैं। यह पहल राज्य सरकार की उद्यमिता, डिजिटल इनोवेशन और रोजगार के नए अवसर बढ़ाने की सोच को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस विस्तार के बाद केंद्र की कुल क्षमता बढ़कर 350 सीटों की हो गई है। स्टार्टअप्स, डिजिटल क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों, कंसल्टिंग फर्म्स और फ्रीलांस प्रोफेशनल्स के बीच बेहतर सुविधाओं वाले और आसानी से उपलब्ध वर्कस्पेस की बढ़ती माँग को देखते हुए यह विस्तार किया गया है।


हाई-स्पीड इंटरनेट, स्मार्ट स्क्रीन, क्लाउड स्टोरेज और फ्लेक्सिबल सीटिंग जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इसके अलावा, यहाँ प्राइवेट केबिन, मीटिंग और कॉन्फ्रेंस रूम, कोलैबरेटिव ब्रेकआउट जोन्स, एर्गोनॉमिक वर्कस्टेशन्स, पॉवर बैकअप, सेंट्रलाइज्ड हाउसकीपिंग और सुरक्षित एक्सेस सिस्टम जैसी सुविधाएँ भी मौजूद हैं। उत्पादकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया यह वर्कस्पेस कम्युनिटी एंगेजमेंट, नेटवर्किंग इवेंट्स और शहर के प्रमुख व्यावसायिक एवं ट्रांजिट हब्स तक बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा भी प्रदान करता है।
इस विस्तार से टेक्नोलॉजी, कंसल्टिंग, सर्विसेस और इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों में 150 से 200 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। यह पहल इनोवेशन आधारित विकास, डिजिटल उद्यमिता, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और महानगरों से बाहर क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देने के सरकार के व्यापक प्रयासों को भी समर्थन देती है।


स अवसर पर प्रिज़्म (इनोव8 की मूल कंपनी) के संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा, “रायपुर उन अपार संभावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है, जो भारत के उभरते शहरों में उद्यमिता और इनोवेशन के भविष्य के लिए मौजूद हैं। आईएसबीटी सेंटर में इनोव8 के इस विस्तार के जरिए हम विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहे हैं। हमारा मानना है कि भारत की अगली सफल कंपनियां केवल महानगरों से ही नहीं, बल्कि रायपुर जैसे महत्वाकांक्षी शहरों से भी निकलेंगी, जो तेजी से आर्थिक गतिविधियों और इनोवेशन के प्रमुख केंद्र बन रहे हैं।”


पिछले एक वर्ष के दौरान रायपुर के स्टार्टअप और इनोवेशन इकोसिस्टम में तेज़ी से विकास देखने को मिला है। इसके पीछे बढ़ती उद्यमशीलता, सरकार समर्थित इन्क्यूबेशन पहल और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में बढ़ते निवेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्टार्टअपब्लिंक की 2026 इकोसिस्टम रैंकिंग के अनुसार, रायपुर के स्टार्टअप इकोसिस्टम ने लगभग 74 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है और वैश्विक स्तर पर 94 स्थानों की दर्ज की है। इसके साथ ही रायपुर देश के शीर्ष 35 स्टार्टअप शहरों में अपनी जगह बनाने में सफल रहा है।