केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में विश्व पर्यावरण दिवस पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित - vedantsamachar.in

केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में विश्व पर्यावरण दिवस पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

कोरबा, 06 जून (वेदांत समाचार)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एसके साहू एवं शिक्षकों द्वारा पौधे रोपित कर किया गया।


इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नीम, आम, पीपल तथा अन्य फूलदार एवं फलदार पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय के प्राचार्य एसके साहू ने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। हरे-भरे पौधे हमारे पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का वचन दिया। प्राचार्य श्री साहू के मार्गदर्शन के साथ कार्यक्रम में रसायन शास्त्र की शिक्षिका श्रीमती ज्योति रानी व हिन्दी शिक्षक एमएम देवांगन का विशेष योगदान रहा। इस प्रकार विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया।