जांजगीर-चांपा । जिले से एक अहम प्रशासनिक खबर सामने आई है। जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) विजय कुमार पाण्डेय (IPS) 48वें आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी जाएंगे। यह प्रशिक्षण 6 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान श्री पाण्डेय उच्च स्तरीय पुलिस प्रशासन, नेतृत्व क्षमता और आधुनिक कानून-व्यवस्था प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह प्रशिक्षण उनके कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता को और सशक्त बनाने में सहायक होगा।
एसपी के प्रशिक्षण अवधि में जिले की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। 11वीं बटालियन पुटपुरा, जांजगीर के सेनानी विमल कुमार बैंस को जिले के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रभार संभालने के बाद श्री बैंस जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पुलिस प्रशासन से जुड़े सभी कार्यों का प्रभावी संचालन करेंगे। प्रशासन ने भरोसा जताया है कि उनके नेतृत्व में जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रहेगी।

