NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव, पुलिस कार्रवाई की निंदा, देखें video... - vedantsamachar.in

NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव, पुलिस कार्रवाई की निंदा, देखें video…

बिलासपुर, 04 जून (वेदांत समाचार)। NEET पेपर लीक मामले को लेकर आज NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव किया गया। इस दौरान NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर की गई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दे पर जवाब देने के बजाय प्रशासन ने बल प्रयोग और दमनात्मक कार्रवाई का रास्ता अपनाया। उनका आरोप है कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने पहुंचे युवाओं पर अनावश्यक कठोरता बरती गई।

प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि क्या लोकतंत्र में अपनी मांगों और अधिकारों को लेकर आवाज उठाना अपराध है? उनका कहना है कि युवाओं की आवाज को दबाने और संघर्ष को रोकने के प्रयास सफल नहीं होंगे।

https://www.instagram.com/reel/DZJm2GgKOS0/?igsh=NHdpcnNrYW16MHV2

NSUI और युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि NEET पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है और इस मुद्दे पर जवाबदेही तय होना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्र हितों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा तथा अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद की जाती रहेगी।