KORBA : ’’एक पेड़ माॅं के नाम’’ अभियान अंतर्गत सियान सदन के समीप किया गया वृक्षारोपण... - vedantsamachar.in

KORBA : ’’एक पेड़ माॅं के नाम’’ अभियान अंतर्गत सियान सदन के समीप किया गया वृक्षारोपण…

0 स्थानीय पार्षदों ने लगाये पौधे, हरित कोरबा के संकल्प को पूरा करने दी सहभागिता।

कोरबा , 19 जुलाई (वेदांत समाचार) – ’’एक पेड़ माॅं के नाम’’ अभियान के अंतर्गत आज कोरबा शहर के घंटाघर से बुधवारी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित सियान सदन के समीप वृक्षोरापण किया गया, स्थानीय पार्षदों ने उक्त स्थल पर पौधे रोपित किये तथा हरित कोरबा के संकल्प को पूरा करने में अपनी सहभागिता देते हुये पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

यहाॅं उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम केारबा के द्वारा पर्यावरण संक्षरण एवं हरित कोरबा के संकल्प को साकार के करने के उद्देश्य से ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत सघन वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। इसकी शुरूआत 18 जुलाई को घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में ’’ रन फार ग्रीन ’’ का वृहद आयोजन कर की गई थी।

अभियान के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण का कार्य लगातार आगामी 60 दिनांे तक किया जायेगा। अभियान के दूसरे दिन आज कोरबा शहर के घंटाघर से बुधवारी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सियान सदन के समीप वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर पार्षद पंकज देवंागन, अनुज जायसवाल, सुभाष राठौर, राकेश वर्मा, पूर्व पार्षद सुशील गर्ग व अविनाश बंजारे के साथ ही गुलजार सिंह, डाॅ.संजय अग्रवाल, सोनल फेलिक्स, रामलाल पटेल, अमित बनर्जी, निगम के अधीक्षण भूषण उरांव, उद्यान आनंद राठौर सहित अन्य लोगों ने वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को पूरा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।