CG NEWS : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं…

कोण्डागांव, 08 अप्रैल (वेदांत समाचार)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को सुना। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम सलना डूमरापारा के ग्रामीणों ने शासकीय प्राथमिक शाला के खेल मैदान की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत करते हुए खेल मैदान को सुरक्षित रखने की मांगी की, जिस पर एसडीएम केशकाल को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम निलजी निवासी कुंवरलाल बघेल ने प्री मैट्रिक बालक छात्रावास खोलने की मांग की, जिस पर कार्यवाही हेतु आदिवासी विकास विभाग को निर्देशित किया गया।

इसी प्रकार ग्राम अदनार निवासी अंधारूराम ने बंटवारा, ग्राम लेमड़ी निवासी रामधर नेताम, ग्राम काटागांव निवासी बिहरू राम नेताम, प्रभुराम मरकाम सहित अन्य ग्रामीणों ने वन अधिकार पत्र, की मांग की। इसके अलावा अन्य विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए।