मुंबई। अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट मिलकर मिर्जापुर की आइकॉनिक दुनिया को स्ट्रीमिंग से बड़े पर्दे पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह इंडिया की सबसे कामयाब और चहेती ओटीटी फ्रेंचाइजीज में से एक का पहला थियेट्रिकल एडाप्टेशन (थिएटर के लिए रूपांतरण) होने जा रहा है। मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में ग्रैंड रिलीज के लिए शेड्यूल की गई है।
मिर्जापुर: द मूवी को लेकर बज एकदम नेक्स्ट लेवल पर है। इंडिया की सबसे बड़ी और कामयाब स्ट्रीमिंग फ्रेंचाइजीज में से एक अब ओटीटी से सीधे बड़े पर्दे पर ऐतिहासिक एंट्री मारने के लिए तैयार है। यह फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स के उसी एक्शन, ड्रामा और धांसू डायलॉग्स को थिएटर के बड़े स्क्रीन पर एक अलग ही स्केल पर लाने वाली है, जिसने इसे 2026 की सबसे मच-अवेटेड फिल्मों में से एक बना दिया है। अपने लॉयल फैनबेस, कल्ट किरदारों और ग्रिपिंग कहानी के साथ, उम्मीद है कि यह फ्रेंचाइजी दर्शकों को एक ऐसा थिएट्रिकल एक्सपीरियंस देगी जो पहले कभी नहीं देखा गया।
फिल्म की रिलीज से पहले, गुड्डू पंडित के अपने आइकॉनिक रोल में नजर आने वाले अली फजल ने इस प्रोजेक्ट के ग्रैंड विजन पर बात की। उन्होंने शेयर किया कि कैसे मिर्जापुर एक हिट सीरीज से एक स्टैंडअलोन फिल्म बनकर एक नया इतिहास रच रही है। अली फजल ने कहा, “हमने अभी-अभी फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इंडिया में पहली बार कोई शो फिल्म में बदल रहा है, और सबसे मजेदार बात यह है कि यह एक स्टैंडअलोन फिल्म है, कोई सीक्वल नहीं है। सीजन 1 की ओरिजिनल कास्ट वापस आ गई है और यह कहानी खुद को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सही साबित करती है। जिन लोगों ने मिर्जापुर नहीं देखी है, उन्हें भी यह समझ आएगी और जिन्होंने देखी है, उनके लिए भी सारा लॉजिक एकदम फिट बैठेगा।”
यह मोस्ट-अवेटेड फिल्म मिर्जापुर की सागा को बड़े एक्शन, शॉकिंग ट्विस्ट्स, नए नैरेटिव आर्क्स और पावर स्ट्रगल्स के साथ एक बिल्कुल नए लेवल पर ले जाने के लिए तैयार है, जो इस फ्रेंचाइजी की दुनिया को रीडिफाइन करेगा। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे चहेते किरदारों की वापसी के साथ-साथ, फिल्म में कुछ नए चेहरे भी शामिल होंगे, जो नए किरदारों और बदलते रिश्तों के जरिए कहानी में एक और दिलचस्प लेयर जोड़ेंगे।
मिर्जापुर: द मूवी को अमेजॉन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रेजेंट कर रहे हैं। गुरमीत सिंह के डायरेक्शन और पुनीत कृष्णा की लिखी इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के थिएटर्स में ग्रैंड रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

