विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने प्रदाय किया जनहानि क्षतिपूर्ति का चेक

धमतरी। मगलोड तहसील के ग्राम पारधी की 30 वर्षीय सुकमा बाई कमार की हाथी के हमले से 14 मई को मृत्यु हो गई। फलस्वरूप तत्काल जनहानि क्षतिपूर्ति की राशि के रूप में वन विभाग द्वारा मृतिका के पति लखनू राम कमार को 25 हजार रूपए प्रदाय किया गया। विधायक सिहावा डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के हाथों मृतका के पति लखनू राम कमार को शेष पांच लाख 75 हजार रूपए का चेक प्रदाय किया गया। इस मौके पर कलेक्टर पी.एस.एल्मा, एसडीओ वन हरीश पाण्डेय मौजूद रहे। ज्ञात हो कि वन्य प्राणियों द्वारा अचानक हमला कर मारने के फलस्वरूप मृतक के आश्रित को कुल छह लाख रूपए की क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि प्रदाय की जाती है।