KORBA : दो दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा, 06 अगस्त । जिलें के दर्री थानांतर्गत स्याहीमुड़ी स्थित एजुकेशन हब के पीछे आज तालाब में एक व्यक्ति की लाश पाई गई है। मृतक की पहचान अशोक गुप्ता के रुप में की गई है। मृतक पिछले दो दिन से लापता था। अशोक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार अयोध्यापुरी बस्ती निवासी अशोक गुप्ता की लाश एक तालाब में तैरते हुए पाई गई है। मृतक पिछले दो दिन से लापता था जिसकी लाश लोगों ने शनिवार की सुबह स्याहीमुड़ी स्थित एजुकेशन हब के पीछे तालाब में तैरते हुए पाई गई है। मृतक की मौत कैसे और किन परिस्थतियों में हुई है इस बात का पता नहीं चल सका है। परिजनों की मानें तो अशोक मूल रुप से दिल्ली में रहता था। पत्नी की दिमागी हालत सही नहीं होने के कारण वह अपने ससुराल में ही दो बच्चों के साथ रहता था। दोपहर को वो घर से निकला जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था जिसके बाद शनिवार की सुबह उसकी लाश मिली।

लाश मिलने की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और अशोक के शव को पानी से बाहर निकाला। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अशोक की मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।