प्रियंका चोपड़ा की निक जोनस के कपड़ों पर रहती है नजर बोलीं ,बस एक चीज नहीं पहन पाती

Citadel की शूटिंग के दौरान प्रियंका को पति निक की जैकेट पहने कई बार देखा गया। प्रियंका चोपड़ा कहती है निक के वॉर्डरोब से लगभग सबकुछ चुरा चुकी हूं मुझे उसके जूते फिट नहीं आते वरना मैं उसे भी पहन लेती।

प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस के कपड़े पहने कई बार देखा गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह निक की कई चीजें चुरा लेती हैं। प्रियंका ने बताया कि निक के जूते फिट नहीं आते वरना वह उन्हें भी पहन लेती। प्रियंका चोपड़ा पति निक और अपनी 6 महीने की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ लॉस एंजिल्स में रहती है।

जूते फिट नहीं होते वरना उन्हें भी पहन लेती

Citedel वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान प्रियंका को कई बार निक की जैकेट पहने हुए देखा गया। एलीट डेली से बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि वह निक के वॉरड्रोब से लगभग सबकुछ चुरा चुकी है। प्रियंका बताती हैं, मैं ज्यादातर अपने पति के कपड़े पहनती हूं। मैंने उसके सारे जैकेट पहने हैं और उसके चश्मे तक मैंने कई बार पहने हैं। मुझे उसके जूते फिट नहीं आते वरना मैं उन्हें भी पहन लेती। प्रियंका ने बताती है कि मैंने निक की तुलना में उसके कपड़े ज्यादा पहने हैं। मेरे फैंस इस बात को बखूबी जानते हैं। सच में उनके कपड़ों का कलेक्शन लाजवाब है। 


बेटी मालती के डायपर बदलते हैं निक जोनस

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ मैक्सिको में प्रियंका का बर्थडे मनाने गए थे। न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि निक अपने हाथों से बेटी मालती को नहलाने के साथ ही साथ कई बार उसके डायपर भी बदलते हैं। मैं मालती का मसाज करती हूं

‘जी ले जरा’ में आलिया और कटरीना के साथ नजर आएंगी

प्रियंका जल्द ही रूसो ब्रदर्स के प्रोडक्शन में बन रही citedel में नजर आएंगी। इसके अलावा वह  हॉलीवुड फिल्म ‘Ending things’ और’ It’s all coming back to me’ में काम करने जा रही हैं। इसके साथ ही साथ प्रियंका चोपड़ा  बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में अभिनेत्री आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ काम करती नजर आएंगी।