Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आया हनीमून वाला ट्विस्ट! स्विजरलैंड जाएंगे अभिमन्यु-अक्षरा?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: अभिमन्यु और अक्षरा की शादी के बाद से ही फैंस दोनों का हनीमून देखना चाहते थे। हालांकि मेकर्स ने कहानी आगे बढ़ा दी और फिर दूसरे तरह की मुश्किलें आ गईं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Full Episode Written Update: Harshad Chopda (अभिमन्यु बिड़ला) और Pranali Rathod (अक्षरा गोयनका) स्टारर टीवी शो Yeh Rishta Kya Kehlata Hai भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे वक्त तक चलने वाला धारावाहिक बन चुका है। इस टीवी शो में अभी तक एक ही परिवार की कुल 3 पीढ़ियां दिखाई जा चुकी हैं। शो में अभिमन्यु और अक्षरा की शादी के बाद दोनों का हनीमून नहीं दिखाया गया था, और अब खबर है कि फैंस को जल्द ही दोनों का हनीमून ट्रिप देखने मिल सकता है।

हनीमून मनाने स्विजरलैंड जाएंगे #AbhiRa
अभिमन्यु और अक्षरा की शादी के बाद से ही फैंस दोनों का हनीमून देखना चाहते थे। हालांकि मेकर्स ने कहानी आगे बढ़ा दी और फिर दोनों की शादी में दूसरी तरह की मुश्किलें आने लगीं जिसके चलते ये प्लॉट कहीं मिस सा हो गया। लेकिन अब लगता है कि अपनी, परिवार की और प्रोफेशनल जिंदगी की उलझलनें सुलझाने में लगे #AbhiRa को जल्द ही फैंस स्विजरलैंड ट्रिप पर जाते हुए देखेंगे।

वायरल हो रही तस्वीरों से मिला बड़ा हिंट
निर्देशक रोमेश कालरा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘नया ट्विस्ट’। इसके बाद उन्होंने कैप्शन में कई सारे हैश टैग दिए जिनमें ये रिश्ता क्या कहलाता है और आई लव स्विजरलैंड भी शामिल हैं। हालांकि अभी मेकर्स ने इस बारे में सिर्फ हिंट दिया है लेकिन क्या पता जल्द ही हमें अभीरा की जोड़ी स्विजरलैंड में रोमांस करती नजर आ जाए।

लेकिन साथ में पूरा परिवार क्यों जा रहा है?
शो की स्टार कास्ट ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें पूरे परिवार को देखा जा सकता है। पिछले दिनों खबर आई थी कि मेकर्स शो को विदेश लेकर जा सकते हैं और वायरल हो रही तस्वीरों में सितारों को एस्कलेटर पर देखा जा सकता है। तो क्या फैंस के चहेते अभिमन्यु और अक्षरा एयरपोर्ट का रुख कर चुके हैं? इस सवाल का जवाब हमें जल्द ही मिलेगा।