इन चीजों को खाली पेट खाने से मिलते हैं जादुई फायदे, कई परेशानियां में हैं रामबाण

Eat These Foods Empty Stomach: खाने की चीजों का ज्यादा से ज्यादा फायदे पाने के लिए आपको उन्हें सही समय पर खाना जरूरी होता है। यहां हम कुछ बता रहे हैं सुबह खाली पेट खाई जाने वाली चीजें।

फल, सब्जी और नट्स हमेंं खूब सारा पोषण देकर कई तरह की समस्याओं से दूर भी रखते हैं। वहीं अगर इन चीजों को सही समय पर खाया जाए तो हेल्थ को और भी ज्यादा फायदे मिलते हैं। जी हां, हर चीज को खाने का एक समय होता है और अगर उस समय पर उन चीजों को खाया जाए तो हेल्थ को मिलने वाले फायदे डबल हो जाते हैं। ऐसे में हम यहां बता रहे हैं खाने की चीजें जिन्हें खाली पेट खाने से खूब फायदे मिलते हैं।

खाली पेट खाई जाने वाली चीजें

1) गर्म पानी में शहद- कई डायटीशियन सुबह-सुबह गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने की सलाह देते है। ऐसा इसलिए क्योंकि शहद मिनरल्स, विटामिन, फ्लेवोनोइड्स और एंजाइमों से भरा होता है जो आपके पेट को साफ रखने में मदद करते हैं। रोजाना अगर आफ इस ड्रिंक को खाली पेट पीते हैं तो टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद मिलती है। ये मेटाबॉलिज्म को भी फास्ट करता है।

2) पपीता और तरबूज- पपीता खाली पेट खाने के लिए एक सुपरफूड है। ये पेट साफ करने में मदद करता है। इन दोनों ही फलों को सुबह के नाश्ते में शामिल किया जा सकता है। यह न केवल शुगर क्रेविंग को रोकते हैं बल्कि कैलोरी पर भी कम होता है। पपीता खाने से शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद मिलती है। वहीं तरबूज इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और इसमें हाई लेवल का लाइकोपीन भी होता है जो दिल और आंखों के लिए अच्छा होता है। 

3) नट्स और भीगे बादाम-  नाश्ते में मुट्ठी भर नट्स खाना बहुत जरूरी है। यह न केवल पाचन में सुधार करता है बल्कि आपके पेट के पीएच लेवल को भी सामान्य करता है। आप अपने रोजाना के खाने में किशमिश, बादाम और पिस्ता को शामिल कर सकते हैं। हालांकि मात्रा पर ध्यान दें। इसके अलावा भीगे बादाम भी खा सकते हैं। बादाम के छिलके में टैनिन होता है जो आपके शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है। इसलिए इन्हें खाने से पहले हमेशा छिलका उतारना चाहिए।

4) दलिया- अगर आप  कम कैलोरी और ज्यादा पोषण चाहते हैं तो दलिया एक बेहतरीन नाश्ता है। यह आपके शरीर से टॉक्सिन को निकालता है और आपकी आंतों को हेल्दी रखता है। 

ध्यान दें- हर किसी का शरीर अलग होता है, हो सकता है कि कुछ लोगों को खाली पेट इन चीजों को खाने से परेशानी हो। ऐसे में अपनी डायट में इन खाने की चीजों को शामिल करने से पहले अपने डायटीशियन की सलाह लें।