कोरबा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारियों ने किया एजुकेशन हब सिपेट का शैक्षणिक भ्रमण : एजुकेशन हब का प्लास्टिक तकनीकी शिक्षा कोरबा के छात्रों के लिए बड़ी सौगात

कोरबा,03 अगस्त (वेदांत समाचार)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा की टीम ने उच्च शैक्षणिक संस्थान एजुकेशन हब सिपेट का भ्रमण किया तथा शैक्षणिक संस्थान से जुड़ी आवश्यक जानकारी एकत्र की| विभिन्न कोर्स डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड शिक्षा से संबंधित टेक्नोलॉजी और डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी शिक्षा की आवश्यक तकनीकी मशीन की जानकारी ली गई| पूरे देश में लगभग 44 एजुकेशन हब संचालित है छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में कोरबा जिले वासियों को एजुकेशन हब का सौगात मिला है केंद्र की मोदी सरकार तकनीकी शिक्षा के साथ मेडिकल संस्थान को भी बढ़ावा दे रही है। एजुकेशन हब सीपेट में सैकड़ों बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं|

 

 

 

 

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा, जिला महामंत्री दीपक जायसवाल सहित समस्त पदाधिकारियों द्वा्रा संपूर्ण जिले के छात्र छात्राओं को केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान से प्लास्टिक तकनीकी शिक्षा की अधिक से अधिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने की सार्थक पहल की गई है| मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिले के छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में इस संस्थान से शिक्षा ग्रहण करने की अपील की है| एजुकेशन हब सिपेट भ्रमण के अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा, जिला महामंत्री दीपक जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष झामलाल लाल साहू, आकाश सक्सेना, जिला मंत्री रमेश पोद्दार, जिला मंत्री रमेश महतो, जिला मंत्री विष्णु यादव, जिला मंत्री ईश्वर पटेल, सोशल मीडिया प्रभारी केशव चंद्रा, इंस्टीट्यूट के प्रभारी मनोज राजपूत, वरिष्ठ प्रशासनिक तकनीकी अधिकारी जितेंद्र साहू, सह कोषाध्यक्ष घनश्याम पटेल, सह प्रभारी पुनीराम साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य लखन चंद्रा, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण दास, प्रदीप पटेल, मंडल महामंत्री महावीर यादव, गोरेलाल चंद्रा, टीका राम चंद्रा उपस्थित रहे | संस्थान के तकनीकी अधिकारी डॉ दिवेश मेश्राम, मानस रंजन बल, सतीश गुप्ता, महेश टूडू सभी ने मोर्चा के पदाधिकारियों को प्लास्टिक तकनीकी शिक्षा से संबंधित जानकारियां प्रदान की।