पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार - vedantsamachar.in

पक्षियों के लिए निःशुल्क सकोरे वितरित कर रहा मनोहर परिवार

रायपुर 28 मई (वेदांत समाचार)। भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मनोहर परिवार द्वारा लोगों से घर, दुकान और छतों पर जल पात्र रखने की अपील की गई है। इस अभियान के तहत पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं।

मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने बताया कि गर्मी में पानी की कमी के कारण कई पक्षी परेशान होते हैं और एक छोटा जल पात्र भी उनके लिए जीवनदान साबित हो सकता है। सकोरे मनोहरा साड़ीज़, शॉप नंबर-2, महालक्ष्मी मार्केट, पंडरी से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे प्रतिदिन सकोरे में स्वच्छ पानी भरें, ताकि पक्षियों को गर्मी से राहत मिल सके। रायपुर (वीएनएस)। भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मनोहर परिवार द्वारा लोगों से घर, दुकान और छतों पर जल पात्र रखने की अपील की गई है। इस अभियान के तहत पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं।

मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने बताया कि गर्मी में पानी की कमी के कारण कई पक्षी परेशान होते हैं और एक छोटा जल पात्र भी उनके लिए जीवनदान साबित हो सकता है। सकोरे मनोहरा साड़ीज़, शॉप नंबर-2, महालक्ष्मी मार्केट, पंडरी से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे प्रतिदिन सकोरे में स्वच्छ पानी भरें, ताकि पक्षियों को गर्मी से राहत मिल सके।