WhatsApp में इन यूजर्स के लिए आया Noise Cancellation फीचर, शोर-शराबे में आएगी क्लियर आवाज – vedantsamachar.in

WhatsApp में इन यूजर्स के लिए आया Noise Cancellation फीचर, शोर-शराबे में आएगी क्लियर आवाज

WhatsApp पर यूजर्स की सहूलियत के लिए नए-नए फीचर्स जुड़ते रहते हैं, अब कंपनी ने बीटा यूजर्स के लिए नॉइज कैंसलेशन फ़ीचर को उपलब्ध करा दिया है. इस साल मार्च में पहली बार इस फीचर को स्पॉट किया गया था, यह फीचर वीडियो और ऑडियो कॉल के दौरान अनचाहे बैकग्राउंड नॉइज को कम करने और कॉल क्लैरिटी को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. यह फीचर स्पीकर की आवाज पर असर डाले बिना रियल टाइम में काम करता है. मेटा के मालिकाना हक वाले इस प्लेटफॉर्म ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि ये फीचर कब तक बड़े पैमाने पर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा.

WhatsApp के नॉइज कैंसलेशन फ़ीचर से उन लोगों को फायदा होने की संभावना है जो अक्सर ट्रैवल करते हैं. WhatsApp डेवलपमेंट पर नजर रखने वाली साइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ खास यूजर्स के लिए वॉयस और वीडियो कॉल के लिए नॉइज़ कैंसलेशन फ़ीचर रोल आउट कर रहा है. Android बीटा यूजर्स जिनके पास वर्जन 26.14.1 है, उन्हें यह नया फीचर मिलेगा जो रियल टाइम में बैकग्राउंड नॉइज जिसमें ट्रैफ़िक और हवा भी शामिल है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सिर्फ एक यूजर ने नॉइज़ कैंसलेशन फ़ीचर को ऑन किया है तो दूसरे व्यक्ति को उनकी आवाज साफ सुनाई देगी लेकिन जब तक दोनों ने फीचर ऑन नहीं किया है तब तक ऑडियो में सुधार नहीं होगा. hatsApp आने वाले हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए इस फीचर की घोषणा कर सकता है. इसे सबसे पहले पिछले महीने Android ऐप वर्जन 2.26.11.8 में देखा गया था.

खास ऐप पर भी चल रहा है काम
मेटा ने WhatsApp के लिए कई नए फीचर्स जारी किए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी Apple CarPlay के लिए एक खास ऐप तैयार कर रही है, जो अभी TestFlight के जरिए बीटा में है. ऐप अब यूज़र्स को Manage Storage ऑप्शन के जरिए चैट में बड़ी फाइलों को मैन्युअल रूप से ढूंढने और डिलीट करने की सुविधा भी देता है.