कलेक्टर ने दिव्यांग को प्रदान किया कृत्रित पैर – vedantsamachar.in

कलेक्टर ने दिव्यांग को प्रदान किया कृत्रित पैर

बलौदाबाजार,26 मई 2026/राज्य शासन की मंशानुसासर जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांग एवं वृद्धजनों का हर संभव मदद किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने एक दिव्यांग को समाज कल्याण विभाग द्वारा एक कृत्रिम पैर प्रदान किया।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को जनदर्शन में पहंचे बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम सलौनी निवासी दिव्यांग अल्लू यादव को  समाज कल्याण विभाग के माध्यम से कृत्रित पैर प्रदान किया। दिव्यांग अल्लू यादव ने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कृत्रिम पैर मिलने से सम्मान की अनुभूति हो रही है।

इस अवसर पर उप संचालक सिनीवाली गोयल सहित समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।