[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

छत्तीसगढ़: बीजापुर में भी सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाने के इरादे से नक्सलियों ने आईईडी IED प्लांट, चपेट में आकर सुरक्षाकर्मी घायल…

नारायणपुर,28 मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर सुरक्षाकर्मी के घायल होने की जानकारी मिल रही है।

वहीं बीजापुर में भी सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाने के इरादे से नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया। लेकिन जवानों ने 45 किलो के आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह आठ बजे के दरमियान पालनार कैम्प से एरिया डॉमिनेशन पर निकली सीआरपीएफ 222 बटालियन द्वारा चेरपाल से दो किलोमीटर दूर चेरपाल पालनार के बीच नक्सलियों ने आईईडी लगाया था।

नक्सलियों का मकसद सुरक्षाबलों के जवानों के वाहन को निशाना बनाना था। इसके लिए 45 किलो के आईईडी को जमीन में लगाया गया। जिसे जवानों ने बरामद किया। वहीं सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। नक्सलियों द्वारा आईईडी कमांड स्वीच सिस्टम से लगाया गया था। जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबे विफल हो गए।

[metaslider id="133"]