Kia कार खरीदने का अच्छा मौक, Seltos, Sonet और Syros पर आया डिस्काउंट – vedantsamachar.in

Kia कार खरीदने का अच्छा मौक, Seltos, Sonet और Syros पर आया डिस्काउंट

कोरियाई कार कंपनी किआ मोटर्स ने कार खरीदने वालों को लोगों के लिए बड़ा ऑफर लेकर आई है. किआ मोटर्स ने सेल्टोस, सोनेट और सिरोस पर कुल 2.70 लाख तक का डिस्काउंट देने का ऐलान किया है. हालांकि, यह ऑफर महीने के आखिर में आया है और 31 मई तक ही वैलिड है. ऐसे में जो लोग किआ की कार खरीदने चाहते हैं तो अगले 6 दिन तक इस डिस्काउंट ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. तीनों ही मॉडलों पर डिस्काउंट का अलग-अलग है.

किआ मोटर्स के इस डिस्काउंट ऑफर में एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनेफिट्स, लॉयल्टी रिवॉर्ड और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. यह डिस्काउंट मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है. इतना ही नहीं, डिस्काउंट का अमाउंट शहर और डीलर के पास मौजूद स्टॉक के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकता है. ऐसे में जो लोग किआ की कार खरीदना चाहते हैं तो उन्हें पहले डीलरशिप से डिस्काउंट के बारे में जानकारी लेना चाहिए.

मॉडल के हिसाब से किआ का डिस्काउंट ऑफर
किआ सेल्टोस डिस्काउंट

सेल्टोस किआ की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज SUV है. फिलहाल कंपनी MY25 मॉडल पर (2025 में बनने वाली कार) 95,000 रुपए तक डिस्काउंट दे रही है. SUV के अंदर प्रीमियम केबिन, फीचर लोडेड इंटीरियर और कई पावरट्रेन के ऑप्शन मिल जाते हैं. भारतीय बाजार में किआ सेल्टोस का मुकाबला हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से होता है.

किआ सोनेट डिस्काउंट

भारतीय बाजार में हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सॉन और महिंद्रा XUV 3XO जैसी कॉम्पैक्ट SUVs को टक्कर देने वाली किआ सोनेट पर मई के आखिर में 35,000 तक डिस्काउंट दिया जा रहा है. अच्छी बात ये है कि यह डिस्काउंट ऑफर MY26 मॉडलों पर भी मिल रहा है. जबकि MY25 के बचे हुए मॉडलों पर 30,000 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. खास बात ये है कि किआ सोनेट सेगमेंट की सबसे ज्यादा फीचर लोडेड कॉम्पैक्ट SUV है.

किआ सिरोस डिस्काउंट

टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV 3XO और मारुति सुज़ुकी ब्रेजा को टक्कर देने वाली किआ की एक और छोटी SUV सिरोस पर 85,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जो यह ऑफर किआ सिरोस के MY25 स्टॉक पर है. इसके अलावा MY26 यूनिट्स पर 50,000 रुपये तक की कम छूट दी जा रही है.

किआ कार्निवल डिस्काउंट

कंपनी के डिस्काउंट ऑफर में सबसे बड़ा फायदा किआ कार्निवल पर मिल रहा है. इस प्रीमियम MPV पर कुल 2.70 लाख रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं. इसमें 2 लाख रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं. यह मॉडल अपने लग्जरी फीचर्स, बड़े केबिन और आरामदायक सेकेंड-रो सीट्स के लिए पसंद की जाती है.

किआ कैरेंस क्लैविस डिस्काउंट

किआ कैरेंस क्लैविस के चुनिंदा टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स पर 1.55 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है. इसके साथ कंपनी 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी मुफ्त दे रही है. वहीं डीजल और नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट्स पर 85,000 रुपये तक का लाभ मिलेगा.

केरेंस क्लैविस ईवी डिस्काउंट

इलेक्ट्रिक खरीदारों के लिए केरेंस क्लैविस ईवी पर भी शानदार ऑफर हैं. इस इलेक्ट्रिक MPV पर कुल 2.15 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं. ऑफर में एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज सपोर्ट, लॉयल्टी और कॉर्पोरेट स्कीम शामिल हैं.

किआ कैरेंस डिस्काउंट

स्टैंडर्ड किआ कैरेंस पर 40,000 रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं. इसमें एक्सचेंज बोनस और अन्य लॉयल्टी स्कीम शामिल हैं. यह MPV कम कीमत में फैमिली के लिए स्पेस, आराम और एडवांस फीचर्स का अच्छा विकल्प बनी हुई है.