अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रेक्टर जब्त कर रैम्प किया ध्वस्त… – vedantsamachar.in

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, ट्रेक्टर जब्त कर रैम्प किया ध्वस्त…

बलौदाबाजार,25 मई (वेदांत समाचार)। अवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर रविवार को खनिज विभाग की टीम द्वारा 2 रेत से भरे ट्रेक्टर को जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खनि निरीक्षक द्वारा रविवार को सरखोर तहसील लवन स्थित शिवनाथ नदी का जांच किया गया। जांच के दौरान 1 नग ट्रेक्टर (ट्राली सहित) एवं 1 नग ट्राली जिसका क्रमांक क्रमशः CG22 G 9371 एवं CG 22AB 9957 के द्वारा खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते पाया गया।

दोनो वाहनों में खनिज रेत मय थे। उत्खननकर्ताओं के पास वैध खनिज अनुमति दस्तावेज,अभिवहन पारपत्र नही होने की दशा में खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा-21 (4) सहपठित छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम-71 एवं छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन तथा भंडारण) नियम, 2009 के नियम-4 (3) के तहत जब्त कर थाना लवन में सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया।अवैध उत्खनन का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं रेत के अवैध उत्खनन को बंद करने के दृष्टिगत वाहन के नदी पहुंच मार्ग (रेम्प) को जेसीबी से काटकर अवरूद्ध किया गया।