लोक अभियोजक राजेंद्र साहू ने बालिका गृह कोरबा में बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन… – vedantsamachar.in

लोक अभियोजक राजेंद्र साहू ने बालिका गृह कोरबा में बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन…

कोरबा,25 मई (वेदांत समाचार)। वरिष्ठ समाजसेवी एवं लोक अभियोजक राजेंद्र साहू ने अपना जन्मदिन संस्था बालिका गृह कोरबा की बालिकाओं के साथ सादगी एवं आत्मीयता से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं को स्कूल बैग, पेन एवं चॉकलेट वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राजेंद्र साहू लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे प्रतिवर्ष अपना जन्मदिन किसी न किसी अनाथ आश्रम या सेवा संस्थान के बच्चों के साथ मनाते आ रहे हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर समाज रत्न सम्मान, जनजागरण संबंधी लेखन के लिए निराला स्मृति सम्मान सहित कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। वे अब तक 58 बार रक्तदान कर रक्तवीर सम्मान भी प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव सेवा, जनसेवा एवं असहाय लोगों की सहायता के लिए समर्पित किया है।

कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9:30 बजे बालिका गृह कोरबा में किया गया। इस अवसर पर साहू समाज के संरक्षक गिरधारी लाल साहू, जिला अध्यक्ष बालाराम साहू, तहसील अध्यक्ष पालूराम साहू, पार्षद अजय गोड एवं बालिका गृह कोरबा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान राजेंद्र साहू ने बालिकाओं को कड़ी मेहनत कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने, अपने परिवार एवं संस्था का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।