अयोध्या में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया रामलला का दर्शन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे के दूसरे दिन उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू लखनऊ से विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचे। रामनगरी अयोध्या में उप राषïट्रपति ने श्रीराम लला तथा हनुमानगढ़ी में दर्शन तथा पूजा के अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य का प्रेजेंटेशन भी देखा।

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू लखनऊ से स्पेशल ट्रेन से अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर उतरने के बाद उप राष्ट्रपति रामलला का दर्शन करने के लिए रामजन्मभूमि रवाना हुए। रामजन्मभूमि परिसर में उन्होंने रामलला का दर्शन किया और राममंदिर निर्माण की प्रक्रिया से अवगत हुए। उनके सामने मंदिर निर्माण की प्रक्रिया का वीडियो स्क्रीन पर थ्री-डी प्रस्तुतिकरण किया गया। रामलला का गर्भगृह की विशेष साज-सज्जा की गई।

उप राष्ट्रपति के स्वागत में श्रीरामलला का गर्भगृह फूल-बंगला के रूप में सज्जित किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उप राष्ट्रपति के आगमन को अयोध्या और राम मंदिर के लिए ऐतिहासिक बताया। रामलला के दरबार में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के साथ उनकी पत्नी उषा नायडू ने काफी देर तक दर्शन-पूजन किया।परिवार के साथ रामलला का दर्शन करने के उपरांत उप राष्ट्रपति ने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन पूजन किया। हनुमानगढ़ी के बाद वह विश्राम करने के लिए नयाघाट पर यात्री निवास पहुंचे।