दंतेवाड़ा, 21 मई (वेदांत समाचार) । जिले जमीन विवाद को लेकर दो भाईयों में विवाद हो गया है। विवाद इतना बढ़ा कि, एक भाई ने अपने दूसरे भाई पर लोहे की गैंती से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी भाई को गिरफ्तार लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 मई ग्राम टेकनार कोन्टीपारा की है। जहां नामकरण कार्यक्रम के दौरान दो भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर विवाद हुई थी।
विवाद इतना बढ़ा कि, एक भाई ने अपने दूसरे भाई पर लोहे की गैंती से वार कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में इस्तेमाल गैंती बरामद कर आरोपी रामू भास्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

