राज निवास गैंगरेप मामले में ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश संयोजक गिरफ्तार, महंत सीताराम को भागने में भी की थी मदद,

रीवा। 3 अप्रैल (वेदांत समाचार) नाबालिग से राज निवास में हुए गैंगरेप मामले में ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश संयोजक को रीवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित संजय त्रिपाठी पर पूर्व से आपराधिक प्रकरण दर्ज है। इनके सबंध प्रदेश के गृहमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष से लेकर भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से है। जांच के दौररान पुलिस ने राज निवास में हुए कथित गैंगरेप के आरोपियों के साथ ही अध्यक्ष को दोषी पाया। इतना ही इन दोनों ने मुख्य आरोपी महंत सीताराम को भागने में भी मदद की थी। नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस अबतक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

राज निवास में हुए नाबालिग से गैंगरेप की परत दर परत खुलती जा रही है। मामले में पुलिस को एक बड़ा सुराग मिला है। पुलिस ने महंत श्री राम जानकी मंदिर बहराइच यूपी को गिरफ्तार करने के साथ ही ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी और प्रदेश संयोजक अंशुल मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर आरोप है की वारदात की कूटरचना और बलात्कारी महंत की भागने में मदद की थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित संजय त्रिपाठी पर पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

अपराध पर पर्दा डालने के लिए ब्राह्मण महासभा का गठन किया

रीवा एसएसपी नवनीत भसीन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि संजय त्रिपाठी ने अपराध पर पर्दा डालने के लिए ब्राह्मण महासभा का गठन किया और उसका अध्यक्ष बन गया। इसने अपने सगे भांजे को संयोजक बना दिया। महासभी की आड़ में यह देश प्रदेश के कई नेताओं से तालमेल बना लिए थे। इनके सबंध गृहमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष से लेकर भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से है। हत्या का दोषी पाए जाने पर न्यायालय से पैरोल पर कई सालों से जेल के बाहर था। यह जेल से बाहर होने के बाद से ही उगाही धमकी मारपीट में लिप्त था। अब संजय पर महंत सीताराम दास का सहयोग करना और कूटरचना करने का आरोप है। पुलिस ने 1 अप्रैल को भोपाल के एक होटल गिरफ्तार किया और सिविल लाइन थाने ले आये और कोर्ट में पेश किया गया। जहां से महंत श्री राम जानकी मंदिर बहराइच, संजय त्रिपाठी अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा, संयोजक अंशुल मिश्रा और तौफीक अंसारी को जेल भेज दिया गया है।

आरोपी थाने में फूट-फूट कर रोया

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी थाने में फूट-फूट कर रोया और बेगुनाही पेश करता रहा। उनसे कहा मै निर्दोष हूं। शिवराज के बयान की वजह से उसे केश में फंसाया गया है। संजय ने कहा कि वह शिवराज के लिए 8 सालों से काम कर रहा था। पुलिस जैसे ही कोर्ट में पेश करने ले गई अध्यक्ष ने भाजपा जिंदाबाद के नारे भी लगाए। प्रशासन वांटेड अपराधियों को चिन्हित कर रही है। इतना ही नहीं उन पर बड़ी कार्रवाई भी कर रही है। चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों ना हो।

मुख्य आरोपी बलात्कारी महंत बहराइच यूपी का गद्दी प्रमुख है

गौरतलब की राज निवास गैंगरेप में मुख्य आरोपी बलात्कारी महंत श्री राम जानकी मंदिर बहराइच यूपी का गद्दी प्रमुख है। इतना है नहीं कथा व्यास-वशिष्ठ पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि वेदांती जी महाराज श्रीधाम अयोध्या इसके सगे सम्बन्धी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस एक एक करके सभी अपराधियों की कुंडली बना रही है ताकि उनको सजा दी जा सके।