[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

पुलिस का बड़ा एक्शन: पहाड़गंज में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 23 लड़कियां रेस्क्यू

दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में बड़े देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना मिलने के आधार पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यहां से 23 लड़कियों को रेस्क्यू किया है। इनमें तीन नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। वहीं, सात दलालों को गिरफ्तार किया गया है। यह छापेमारी 20 मार्च 2025 को की गई थी।

पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि पहाड़गंज के कुछ होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इसमें लड़कियों को पश्चिम बंगाल, नेपाल और अन्य राज्यों से लाकर फंसाया जा रहा था।

पुलिस ने संदिग्ध होटलों पर नजर रखी। लड़कियों को स्कूटी से लाकर होटलों तक पहुंचाया जा रहा था। पुलिस ने डमी ग्राहक (Decoy Customer) भेजे, जिससे पुष्टि हुई कि वहां सेक्स रैकेट चल रहा है।

इसके बाद, पुलिस ने छापा मारने की योजना बनाई। छापेमारी के दौरान 23 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। इनमें से 10 लड़कियां नेपाल की थीं। 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 7 मोबाइल फोन और 2 स्कूटी जब्त की गईं।

गिरफ्तार आरोपियों पर आईटीपी एक्ट (Immoral Traffic Prevention Act) की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़कियों को महिला पुनर्वास केंद्र भेज गया है। उनके परिवारों से संपर्क किया जा रहा है ताकि वे सुरक्षित अपने घर लौट सकें।

[metaslider id="133"]