अज्ञात वाहन की चपेट में आने से,एक महिला की मौत,मौके पर पहुची पुलिस 

भिंड रोड स्थित विंडो कूलर एजेंसी के सामने रविवार की रात को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात महिला की मौत हो गई। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल कर वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

अमलतास कालोनी निवासी 35 वर्षीय सोनू भदौरिया रविवार को बाजार गई थीं।बाजार से घर लौटते समय भिंड रोड पर स्थित विंडो कूलर एजेंसी के सामने महिला किसी वाहन की चपेट में आ गई। वाहन का चालक महिला को टक्कर मारने के बाद मौके से भाग निकला। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जहां इलाज शुरू होने से पहले ही महिला की मौत को गई। महिला की मौत होने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के दुकानदारों से बात कर पता लगाने का प्रयास किया कि किस वाहन ने महिला को टक्कर मारी है।

कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह महिला का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।