प्यार, धोखा और रेप! शादी का झांसा देकर 16 साल की लड़की से, युवक ने किया दुष्कर्म

कोरबा। जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक युवक न 16 साल की लड़की को पहले शादी का झांसा दिया, और उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। जब लड़की ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद नाराज लड़की ने पुलिस थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

दूसरी तरफ पुलिस ने लड़की के मेडिकल के लिए लगातार दो दिनों से हॉस्पिटल के चक्कर लगवाए। लेकिन हर बार अस्पताल से उन्हें महिला डॉक्टर की कमी होने का हवाला देकर वापस लौटा दिया जाता था। इन सब से तंग आकर लड़की ने पीछे हटने का फैसला लिया। इस पर मंगलवार को उसका मेडिकल हुआ।

फिर मीडिया के माध्यम से यह बात स्वास्थ्य अधिकारियों तक पहुंचाई गई। इस पर उच्चाधिकारियों ने हस्तक्षेप करते हुए मेडिकल कराने के निर्देश दिए। तब कहीं जाकर मंगलवार को उसका मेडिकल टेस्ट हुआ। लेकिन इस दौरान आरोपी फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।