19 मई 2026 : जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर, दो ग्रामीणों की मौत के बाद आधी रात तक चक्काजाम सोमवार देर शाम जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अरदा और चाकाबुड़ा निवासी प्रकाश एवं बबलू के रूप में हुई है।
इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया, जो आधी रात को 12:30 बजे तक जारी रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत परिवहन का कारोबार चल रहा है और रात के समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर यमदूत बनकर दौड़ते हैं। तनाव को देखते हुए बांकी मोंगरा, कुसमुण्डा, दीपका थाना और सर्वमङ्गला चौकी की पुलिस टीम को मोर्चा संभालना पड़ा।

