CG MUSIC NEWS : छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में एक बार फिर नया रंग बिखेरने आ गया है धमाकेदार गीत “रायपुर ले रायगढ़”। बता दें, रायगढ़ के नाम से बना हर प्रसिद्धि प्राप्त करती है वहीं इस गीत में मधुर संगीत, शानदार लोकेशन, बेहतरीन डांस और दिल छू लेने वाली प्रस्तुति से सजा यह गीत रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। खास बात यह है कि इस गीत में लोकप्रिय गायक राजन कर पहली बार अभिनय करते नजर आ रहे हैं, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
गीत में राजन कर के साथ छत्तीसगढ़ की चर्चित अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा नजर आ रही हैं, जिन्होंने “सोन के नथनी” गीत से पूरे प्रदेश में अपनी खास पहचान बनाई थी। दोनों कलाकारों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है।
इस गीत को अपनी सुरीली आवाज़ दीक्षा ढंगर और राजन कर ने दी है। गीत के बोल एवं कंपोजिशन भी राजन कर द्वारा तैयार किया गया है। संगीत को और आकर्षक बनाने में कीबोर्ड अरेंजमेंट मनोज दीवान तथा रिदम अरेंजमेंट डीजे निलेश कुर्रे का विशेष योगदान रहा। वोकल रिकॉर्डिंग सुरसाधना स्टूडियो में अनुराग सतपथी द्वारा की गई, जबकि मिक्सिंग का कार्य रोशन वैष्णव ने संभाला है।
गीत के वीडियो को भव्य और मनोरंजक बनाने में कोरियोग्राफर रवि यादव एवं त्रिलोचन ददसेना ने शानदार काम किया है। वहीं कैमरा, ड्रोन, एडिटिंग और कलर ग्रेडिंग ने वीडियो को और भी आकर्षक बना दिया है। मेकअप रानी सतपथी द्वारा किया गया है।
इस शानदार गीत के निर्माता कल्याणी कर एवं नीता किए है। वहीं इस प्रोजेक्ट की प्रेरणा छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार सिंगर एवं अभिनेता नितिन दुबे को बताया गया है, जिनका मार्गदर्शन टीम को लगातार मिलता रहा।
गीत रिलीज़ होने के बाद दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। टीम ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे एक बार जरूर वीडियो देखें और पसंद आने पर Rajan Kar Official यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर कलाकारों का हौसला बढ़ाएं।

