रीवा में पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या: दोस्त ने पार्टी के बहाने घर बुलाया था, कनपटी में गोली मारकर आरोपी फरार – vedantsamachar.in

रीवा में पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या: दोस्त ने पार्टी के बहाने घर बुलाया था, कनपटी में गोली मारकर आरोपी फरार

Rewa Police Officer Shot Dead: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गोली मारकर एक पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या का मामला सामने आया है। मैहर जिले के रामनगर थाने में पदस्थ राकेश पटेल को उसके एक दोस्त ने पार्टी के बहाने बुलाया था। जहां कनपटी में गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र के गड़रिया की है। घटना देररात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर रीवा एसपी मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस टीम जांच कर रही है।