Vedant Samachar

BIG NEWS : गोलीकांड में घायल युवती हॉस्पिटल में भर्ती, मामला संदिग्ध

Vedant samachar
2 Min Read

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में गोली लगने से ग्वालियर की युवती घायल हो गई। उसे घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। युवती ने स्वयं गोली मारी है या किसी अन्य ने यह स्पष्ट नहीं हो पाया है इसलिए मामला संदिग्ध हो गया है। वहीं हॉस्पिटल में भर्ती कराने वाला अज्ञात युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल की भी तस्दीक कर रही है।

राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर की है। घायल युवती ग्वालियर की रहने वाली है और यहां पर किस पर कारण से आई हुई थी इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में ही युवती ज्योति को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिन लोगों ने भर्ती कराया था वह वहां से चले गए और उसके बाद हॉस्पिटल से ही पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने हॉस्पिटल से लेकर घटनास्थल तक की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवती को किसने गोली मारी है या फिर स्वयं युवती घायल हुई है इन तमाम तथ्यों की जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है। युवती की आंख के नजदीक गोली लगने से घायल हुई है। अभी तक जानकारी में मामला संदिग्ध लग रहा है।

Share This Article