0.समाज हित एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर होगी चर्चा, सभी सदस्यों से उपस्थिति की अपील
कोरबा,16 2026। कोरबा सतनामी कल्याण समिति, जिला कोरबा के तत्वावधान में समाज हित एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए एक आवश्यक बैठक रविवार 17 मई 2026 को शाम 6 बजे सतनाम प्रांगण, टीपी नगर कोरबा में आयोजित की जाएगी।
समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जयंती 18 दिसंबर 2025 के आय-व्यय का ब्यौरा भी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
बैठक में प्रत्येक सोमवार को परिवार सहित सतनाम प्रांगण में बाबा गुरु घासीदास जी की आरती, पूजा एवं भजन कार्यक्रम आयोजित करने तथा नियमित सत्संग कार्यक्रम प्रारंभ करने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
समिति के सचिव आर. डी. भारद्वाज ने समाज के सभी संरक्षक सदस्यों, आजीवन सदस्यों, पदाधिकारियों एवं समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

