कोरबा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती, CMHO कार्यालय ने मांगे आवेदन – vedantsamachar.in

कोरबा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती, CMHO कार्यालय ने मांगे आवेदन

कोरबा, 16 मई 2026। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कोरबा द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला, पाली, कटघोरा, पोंड़ीउपरोड़ा तथा रानी धनराज कुंवरदेवी यूसीएचसी कोरबा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

बताया गया है कि जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास निधि (DMF) मद के अंतर्गत तत्कालीन व्यवस्था के तहत संविदा नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा पहुंचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आवेदन जमा कर सकते हैं।

CMHO कार्यालय के अनुसार यह नियुक्ति खनिज न्यास निधि अंतर्गत पूर्व से स्वीकृत रिक्त पदों के भरने तक ही मान्य रहेगी।

इन पदों के लिए मांगे गए आवेदन—

  • बाल चिकित्सक – 2 पद
  • एनेस्थेटिस्ट – 2 पद
  • रेडियोलॉजिस्ट – 2 पद
  • एमडी मेडिसिन – 3 पद
  • शल्य चिकित्सक (सर्जन) – 3 पद

स्वास्थ्य विभाग ने योग्य विशेषज्ञ चिकित्सकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।