कोरबा 15 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए। इनमें केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा की प्रतिभाशाली छात्रा दिशा महराज ने काॅमर्स संकाय में 97.60 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इस उम्दा प्रदर्शन के साथ ही दिशा न केवल अपने विद्यालय, बल्कि कोरबा जिले की टाॅपर रही। इस सफलता पर प्राचार्य एसके साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्रा को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के समस्त शिक्षकों के प्रयासों एवं विद्यार्थियों के परिश्रम का ही परिणाम है, जो यह उपलब्धि मिली है। उन्होंने बताया कि केवि-2 में सभी संकाय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में विद्यालय की टाॅप तीन लिस्ट में शामिल हुए विद्यार्थियों में श्रेया साहू (92.80 प्रतिशत), भावना साहू (90.80प्रतिशत), नित्या पिल्लई (88 प्रतिशत) रहीं। इसी तरह काॅमर्स संकाय में दिशा महराज (97.60 प्रतिशत), नीलाक्षी (93.60 प्रतिशत) व मेहुल अग्रवाल (85.60 प्रतिशत) शामिल हैं।

